SBI का नया नियम:अबआधार कार्ड से भी ले सकते है 40 हजार रुपए तक का Loan, जाने कैसे करे आवेदन?

सबसे पहले मै ये बताना चाहता हु की- SBI केवल आधार कार्ड दिखाकर सीधे लोन दे देता है, ऐसा कोई आधिकारिक नियम नहीं बना हुआ है। बैंक आम तौर पर आधार + पैन + बैंक अकाउंट और बेसिक KYC के आधार पर छोटा pre-approved personal loan या YONO App से instant loan देता है।
इसलिए सही तरीका यही है कि आधार को मुख्य KYC मानकर लोन लिया जाता है, न कि केवल आधार से बिना किसी अन्य जानकारी के।यह जानकारी महत्वपूर्ण है

एसबीआई से 40 हजार तक लोन लेने का तरीका (आधार आधारित KYC)

कभी-कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है—मेडिकल खर्च, फीस या घर के छोटे काम के लिए। ऐसे समय में sbi अपने ग्राहकों को छोटे अमाउंट का instant personal loan देता है, जिसे घर बैठे मोबाइल से ही अप्लाई किया जा सकता है। आधार कार्ड इस प्रक्रिया में पहचान और KYC के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। जिसको रखना बहुत ही जरूरी है, साथ ही पैन कार्ड , पहचान पत्र और भी कुछ अन्य दस्तावेज जरूरी है,

2. कहां मिलेगा एसबीआई से छोटा लोन

एसबीआई से 40 हजार तक का छोटा लोन मुख्य रूप से इन छोटे आसान तरीकों से मिल सकता है:

  • SBI YONO App
  • Pre-approved personal loan (अगर बैंक की तरफ से ऑफर हो)
  • SBI branch में basic KYC के साथ

अगर आपका बैंक अकाउंट पुराना है और ट्रांजैक्शन के मामले भी ठीक ठाक हैं, तो एसबीआई अपने ग्राहकों को लोन approval जल्द ही दे देता है ।

3. कौन सा App है और कैसे अप्लाई करें

SBIने अपना आधिकारिक ऐप YONO SBI पिछले वर्ष मे लॉन्च किया था जिसका काम असल मे बैंक स्टेटमेंट,पेमेंट ट्रांसफर करना आदि छोटे बड़े काम करने के लिए डेवलप किया गया था, लेकिन sbi ने loan अप्रूवल के दिक्कतों को देखते हुए इस एप्लिकेशन में उन्होंने लोन आवेदन के लिए भी ऑप्शन दे दिया-
जाने क्या है आवेदन का तरीका –

  1. YONO SBI App डाउनलोड करें
  2. Internet banking या MPIN से लॉगिन करें
  3. Loans सेक्शन में जाएं
  4. Pre-approved या Personal Loan विकल्प देखें
  5. आधार से e-KYC और जरूरी जानकारी भरें

Approval मिलने पर पैसा सीधे खाते में आ जाता है।

4. किन बातों का ध्यान रखें

  • केवल आधिकारिक SBI ऐप या ब्रांच का ही इस्तेमाल करें
  • किसी अनजान लिंक या कॉल पर जानकारी न दें
  • EMI समय पर भरें, इससे CIBIL स्कोर भी बेहतर रहता है, जिससे आपको भविष्य में अच्छे लोन ऑफर देखने का चांस बना रहता है।

    इन्हे भी पढे —

निष्कर्ष

अगर आपका SBI में अकाउंट है और KYC अपडेट है, तो 40 हजार तक का छोटा लोन लेना आसान हो सकता है। एक बैंक से दूसरे बैंक में दौड़ने से बेहतर है कि आप अपना आधार कार्ड का इस्तेमाल करके एस बी आई बैंक में एक बार जरूर पता कर लें, आधार कार्ड इसमें पहचान का मुख्य दस्तावेज है, लेकिन बैंक की बेसिक शर्तें पूरी करना जरूरी होता है।


Leave a Reply