अगर आप पिछले कुछ समय से मोबाइल डेटा या इंटरनेट से जुड़ी खबरें देख रहे हैं, तो आपने जरूर नोटिस किया होगा कि टेलीकॉम सेक्टर में काफी तेज बदलाव हो रहे हैं। हर रोज नए -नए डेटा प्लान की चर्चा होती है, तो कभी -कभी 5G विस्तार की भी खबर आती रहती है, और अब इस नए साल 2026 मे सुरुआत से सबसे ज्यादा चर्चा तो satellite internet को लेकर हो रही है।
पिछले कुछ दिनों की रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारत में इंटरनेट की दिशा अब सिर्फ टावर और फाइबर तक सीमित नहीं रहने वाली। अब देश में 5G नेटवर्क का विस्तार लगातार जारी है 5g को देश मे आए लगभग 3 साल या उससे अधिक होने को है , लेकन ऐसे बहुत सारे इलाके है जहा अभी भी 4g भी सही से काम नहीं करते है ,ऐसे हाल ही में हजारों नए 5G बेस स्टेशन जोड़े गए हैं, जिससे तेज इंटरनेट का कवरेज भी बढ़ रहा है।
इसी के साथ कंपनियां अपने डेटा प्लान और सेवाओं को भी अपग्रेड कर रही हैं। हाल की खबरों में यह भी सामने आया कि टेलीकॉम कंपनियों का फोकस अब ज्यादा वैल्यू वाले प्लान और बेहतर नेटवर्क पर है, क्योंकि यूजर्स तेजी से 4G और 5G प्लान की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।
लेकिन सबसे बड़ा बदलाव satellite internet को लेकर माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में आई रिपोर्ट्स के अनुसार Starlink, Jio-SES और OneWeb जैसी कंपनियां भारत में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की तैयारी के आखिरी चरण में पहुच चुकी हैं। यह तकनीक खास तौर पर उन इलाकों के लिए अहम मानी जा रही है जहां फाइबर या मोबाइल नेटवर्क पहुंचाना बहुत ही मुश्किल होता है।
सैटेलाइट इंटरनेट का फायदा यह है कि इसमें जमीन पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत कम होती है और सीधे सैटेलाइट के जरिए कनेक्टिविटी मिल सकती है। इसी वजह से माना जा रहा है कि आने वाले समय में दूरदराज के गांवों, पहाड़ी इलाकों और कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में इंटरनेट की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है।
हालांकि एक बात साफ है कि यह तकनीक अभी शुरुआती दौर में है और कीमत, स्पीड और उपलब्धता जैसे कई सवाल अभी भी तय होने बाकी हैं। इसलिए जो खबरें आ रही हैं, उनमें कुछ चीजें बदल भी सकती हैं, लेकिन इतना तय है कि 2026 भारत के इंटरनेट सेक्टर के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है।
satellite इंटरनेट आने के बाद हर जगह नेटवर्क 4 to 5x फास्ट हो सकता है, जिसमे 4g नेटवर्क भी 5 g को टक्कर देने वाले हो सकते है, लेकिन 5g की बात करे तो वो वर्तमान मे चलने वाले नेटवर्क से काफी बेहतर हो सकता है ।
कुल मिलाकर देखा जाए तो आने वाले महीनों में डेटा प्लान, नई इंटरनेट सेवाएं और satellite internet — ये तीनों मिलकर इंटरनेट यूज करने का तरीका बदल सकते हैं, और यही वजह है कि अभी यह टेक न्यूज का सबसे चर्चित विषय बना हुआ है।